अपना दल एस अल्पसंख्यक मंच की कार्यकारिणी घोषित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 21, 2026

अपना दल एस अल्पसंख्यक मंच की कार्यकारिणी घोषित

संगठन विस्तार में तेजी लाने के निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । अपना दल एस के अल्पसंख्यक मंच की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। अल्पसंख्यक मंच की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। ममनून खान एवं मोहम्मद रफीक को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सैयद उवैस, नौशाद खान, अब्दुल्ला, शाहनवाज, राहुल, विनय, नौशाद और राजू को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों

नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष।

को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने अल्पसंख्यक मंच के जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान को निर्देश दिए कि शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र पूरा कर संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाए। बैठक के साथ आयोजित जनसुनवाई में जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह पटेल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर मीडिया सचिव पप्पू वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष आईटी मंच विपिन कौशल, जिलाध्यक्ष श्रमिक मंच दीपू पटेल, जिला उपाध्यक्ष ममनून खान, जिला सचिव लईक अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages