एसपी से मिला सीजेए का प्रतिनिधिमंडल, संवाद गोष्ठी की उठाई मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 21, 2026

एसपी से मिला सीजेए का प्रतिनिधिमंडल, संवाद गोष्ठी की उठाई मांग

पुलिस-मीडिया की भूमिका पर चर्चा का दिया प्रस्ताव

फतेहपुर, मो शमशाद । साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) ने जनपद में पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर पत्रकारों के साथ संवाद गोष्ठी आयोजित कराने की मांग की है। सीजेए के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित पत्र में कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। पत्र में उल्लेख किया गया कि वर्तमान समय में समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को अनेक प्रकार की व्यावहारिक, प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। वहीं पुलिस विभाग भी संवेदनशील परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाता है। ऐसे में दोनों

एसपी को पत्र सौंपता सीजेए का प्रतिनिधिमंडल।

पक्षों के बीच नियमित संवाद और आपसी समन्वय समय की आवश्यकता बन गया है। एसपी से अनुरोध किया कि पत्रकारों के साथ भी एक विशेष संवाद गोष्ठी आयोजित की जाए। संगठन का कहना है कि यदि पत्रकार और पुलिस आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तो समाज तक सही, तथ्यपरक और जिम्मेदार सूचनाएं पहुंचाने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण और जनजागरूकता के अभियानों को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। राष्ट्रीय महासचिव श्री खान ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि सुविधानुसार तिथि एवं समय निर्धारित कर इस संवाद गोष्ठी का आयोजन कराया जाए, ताकि जनपद के पत्रकार इसमें भाग लेकर अपने सुझाव एवं समस्याएं साझा कर सकें और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में सार्थक पहल हो सके। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी, प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान, जिला संरक्षक वसीम अख्तर, जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, जिला सचिव एवं कार्यालय प्रभारी धीर सिंह यादव, लखनऊ युवा जिलाध्यक्ष मुहाफ़िज़ आब्दी सहित कई लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages