अवैध बंदूक और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 21, 2026

अवैध बंदूक और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नरैनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर एक अभियुक्त को अवैध एक नाली देशी बंदूक और दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 19/20 जुलाई 2026 की दरमियानी रात थाना नरैनी पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम कबौली से एक अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके


पास से 12 बोर की एक अवैध देशी बंदूक और दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान ताजुद्दीन पुत्र युनुस, निवासी ग्राम कबौली, थाना नरैनी, जनपद बांदा के रूप में हुई है।  पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना नरैनी में मु0अ0सं0 190/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।  गिरफ्तार अभियुक्त ताजुद्दीन का पूर्व में भी गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध थाना बिसंडा बांदा में पोक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और दुष्कर्म जैसी संगीन धाराओं (मु0अ0सं0 115/2022) के तहत मामला पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना नरैनी के उप-निरीक्षक  कल्बे अब्बास खान एवं कॉन्स्टेबल अजय यादव शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages