सीएसए में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2026

सीएसए में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ.संजीव गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण के लिए प्लास्टिक गंभीर खतरा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं और वैज्ञानिकों को प्लास्टिक के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी की उर्वरता, जल स्रोतों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान (माइक्रोप्लास्टिक) के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की जगह कपास या जूट या पेपर बैग व्यवहार में लाने की जरूरत है। विश्वविद्यालय के अर्थ नियंत्रक संजय कुमार राय ने कहा कि यह दिन पर्यावरण, वन्य जीवन और मानव स्वास्थ्य पर प्लास्टिक बैग के हानिकारक


प्रभावों की याद दिलाने के रूप में भी काम करता है। उन्होंने कहा इस दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य पर्यावरण पर एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक की थैलियों के खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूकता लाना है। प्लास्टिक बैग मुक्त जागरूकता कार्यक्रम विश्वविद्यालय के समस्त छात्रावासो में चलाया गया। प्लास्टिक बैग प्रयोग न करने की शपथ भी ली गई। यह कार्यक्रम सभी कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी चलाया गया।वहीं एन एस एस के स्वयं सेवकों ने पोस्टर, स्लोगन व भाषण के माध्यम से जागरुकता संदेश दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त निदेशक, अधिष्ठाता, अधिकारी, प्रोफेसर,वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages