सीडीओ ने टीबी मरीजों को सौंपी पोषण पोटली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 21, 2026

सीडीओ ने टीबी मरीजों को सौंपी पोषण पोटली

नियमित दवा व पौष्टिक आहार से मिलेगी बीमारी पर जीत: पवन कुमार

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने सात टीबी मरीजों को पोषण पोटली (पोषण आहार) वितरित की। इस दौरान उन्होंने मरीजों से टीबी की दवाओं का पूरा कोर्स नियमित रूप से लेने और पोषण पोटली में उपलब्ध प्रोटीनयुक्त एवं पौष्टिक आहार का सेवन करने की अपील की। सीडीओ ने कहा कि टीबी एक ऐसी बीमारी है, जिस पर समय पर उपचार और संतुलित पोषण के जरिए प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। यदि मरीज चिकित्सकीय

टीबी मरीजों को पोषण पोटली सौंपते सीडीओ पवन कुमार मीना।

सलाह के अनुसार नियमित दवा लेते रहें और पौष्टिक भोजन का सेवन करें तो वे जल्द स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने जनपद के सभी निजी नर्सिंग होम संचालकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से अधिक से अधिक टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के रूप में गोद लेने तथा उन्हें नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, एसटीएस अजीत सिंह, टीबीएचवी प्रवीण सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages