जनसमस्याओं की सूची बनाकर अधिकारियों से कराया जाएगा समाधान
फतेहपुर, मो शमशाद । शहर कांग्रेस अब नगर के सभी वार्डों में पद यात्रा कर स्थानीय समस्याओं को सीधे जनता से जानने की मुहिम शुरू करेगी। पार्टी कार्यकर्ता वार्डों का भ्रमण कर पेयजल, सफाई, जल निकासी, सड़क समेत अन्य नागरिक समस्याओं को सूचीबद्ध करेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर पालिका सभासद मो. आरिफ गुड्डा ने बताया कि पिछले बीस वर्षों से सभासद के रूप में उन्होंने अपने वार्ड अहमदगंज में नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं को उत्पन्न नहीं होने दिया और अन्य वार्डों के मुद्दों को भी समय-समय पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया। अब इसी क्रम
![]() |
| शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा। |
को आगे बढ़ाते हुए शहर के सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की जाएगी, ताकि लोगों की समस्याओं को मौके पर जाकर समझा जा सके। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस संबंध में वह जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर में दूषित पानी की समस्या से अवगत करा चुके हैं, जिस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला है। उन्होंने बताया कि श्रावण मास शुरू होने से पहले पदयात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था का भी विशेष निरीक्षण किया जाएगा, ताकि मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं को सड़क से लेकर प्रशासन तक मजबूती से उठाएगी और उनके त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।


No comments:
Post a Comment