मवई बाईपास के पास जुए के फड़ पर छापा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 30, 2026

मवई बाईपास के पास जुए के फड़ पर छापा

8 गिरफ्तार, 2.06 लाख नकदी और 3 कारें जब्त

बांदा, के एस दुबे । कोतवाली देहात पुलिस ने मवई बाईपास रोड पर नशा मुक्ति केंद्र के पास चल रहे एक बड़े जुए के फड़ पर छापेमारी कर 8 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी, ताश के पत्ते और कई वाहन बरामद किए हैं। बांदा पुलिस  द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 29 जुलाई को कोतवाली देहात पुलिस को मवई बाईपास के पास जुआ खेले जाने की सटीक सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस


टीम ने मौके से 8 जुआरियों को धर दबोचा। अभियुक्तों के पास से मालफड़ और जामा तलाशी में कुल 2,06,610 की नकदी, 52 ताश के पत्ते, 9 मोबाइल फोन, 3 कारें और 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों में प्रिंसू, विवेक, राजेश, शिवप्रकाश, अनूप, अर्जुन और शिवम सभी निवासी  ग्राम महोखर, थाना कोतवाली देहात, बांदा तथा रंजीत निवासी  राजपूत नगर, थाना कोतवाली नगर, बांदा शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages