पेड़ लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारीः डॉ. अनिल शर्मा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 13, 2026

पेड़ लगाना ही नहीं, उनका संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारीः डॉ. अनिल शर्मा

ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बांदा, के एस दुबे । पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरित भविष्य के संकल्प के साथ ग्राम भिंडौरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार शर्मा द्वारा महंत बाला जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर परिसर के भीतर विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता तापमान, घटती हरियाली और पर्यावरणीय चुनौतियाँ हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए केवल


सरकार के भरोसे नहीं रहा जा सकता। उन्होंने अपील की, ष्प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और केवल लगाना ही नहीं, बल्कि उसके बड़े होने तक उसका संरक्षण करने का भी संकल्प लेना चाहिए।ष् उन्होंने आगे जोड़ा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का असली आधार हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जीतू सिंह राठौर, अनूप सिंह राठौर और विवेक सिंह यादव का विशेष सहयोग रहा। इस अभियान में चन्द्रिका चतुर्वेदी, शिवऔतार तिवारी, लाल बाल्मीकि सहित गाँव के अनेक गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं और युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और पौधे रोपे। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर में मौजूद सभी लोगों ने न सिर्फ अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की कसम खाई, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरण फैलाने का भी सामूहिक संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages