स्वाइन फ्लू को लेकर रेडक्रास ने छेड़ा अभियान, बांटे 1900 मास्क - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 27, 2026

स्वाइन फ्लू को लेकर रेडक्रास ने छेड़ा अभियान, बांटे 1900 मास्क

कलेक्ट्रेट से सिविल कोर्ट व विकास भवन तक पहुंचा अभियान

फतेहपुर, मो शमशाद । बदलते मौसम के बीच स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने गुरुवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। चेयरमैन एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट, सिविल कोर्ट, विकास भवन, विद्युत विभाग और नगर पालिका परिषद में अभियान चलाकर लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और स्वच्छताग्राहियों के लिए कुल 1900 मास्क वितरित किए गए।

डीएम को मास्क सौंपते रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव। 

अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को 50 मास्क प्रदान कर किया गया। इसके बाद जनपद न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जिला जज सुधीर कुमार पंचम को 350 मास्क, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन को 100 मास्क तथा विकास भवन में जिला विकास अधिकारी को 100 मास्क दिए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव एवं महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र को 750 मास्क तथा बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आशीष गौड़ को 50 मास्क प्रदान किए गए। इसी क्रम में विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम श्रवण कुमार सिंह को 50 मास्क तथा नगर पालिका परिषद में स्वच्छताग्राहियों एवं कर्मचारियों के लिए अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार को 500 मास्क दिए गए। इस तरह विभिन्न स्थानों पर कुल 1900 मास्क वितरित कर लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति सजग किया गया। अभियान के दौरान इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार, कार्यकारिणी सदस्य एवं आजीवन सदस्य चंद्रेश रायजादा, प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages