90 से बढ़ाकर 125 प्रति क्विंटल किए जाने पर जताई खुशी, सीएम को भेजा ज्ञापन
फतेहपुर, मो शमशाद । उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी किए जाने पर जिले के कोटेदार संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति आभार जताया है। गुरुवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन व उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को धन्यवाद ज्ञापन सौंपकर सरकार के निर्णय की सराहना की। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में 35 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे 125 प्रति क्विंटल किया जाना कोटेदारों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों
![]() |
| डीएम को ज्ञापन सौंपते उचित दर विक्रेता। |
तक खाद्यान्न पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में लाभांश में वृद्धि से उनके आर्थिक हितों को मजबूती मिलेगी और सरकार की ओर से उनके सेवा कार्य के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान भी प्रदर्शित हुआ है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय को भी विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं और हितों को गंभीरता से लेते हुए लाभांश बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए और उनकी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा। उचित दर विक्रेताओं की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस दौरान ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष निर्माेही उमेश त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री भारत साहू, महामंत्री सौरभ अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment