अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बनी रणनीति
फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक रविवार को शादीपुर स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रज्जन गुप्ता ने किया। बैठक में आगामी तीन सितंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी कुंभ में जिले से एक सैकड़ा व्यापारियों को शामिल कराने की रणनीति बनाई गई। जिला प्रभारी संजय गुप्ता व संरक्षक विनोद गुप्ता ने बताया कि व्यापारी कुंभ में जिले से बीस छोटी चार पहिया वाहनों के जरिए कम से कम सौ व्यापारी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि जल्द ही जिले की तीनों तहसीलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के जरिए अधिक से अधिक व्यापारियों को
![]() |
| बैठक में भाग लेते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। |
संगठन से जोड़ा जाएगा और उन्हें लखनऊ के व्यापारी कुंभ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई की जा रही है। व्यापारी अपनी समस्याएं कार्यालय में रख सकते हैं, जिनका त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। मो. आसिफ एडवोकेट ने कहा कि लखनऊ सम्मेलन के बाद शहर में भी विशाल व्यापारी सम्मेलन कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के साथ कैंप आयोजित किए जाएंगे। बैठक में धीरज वाल्मीकि ने जीएसटी पंजीकरण को लेकर व्यापारियों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई। इस मौके पर संजय जौहरी, सद्दाम, शिवम गुप्ता, गाजी, शिवप्रसाद मामा, मो. नवाब, इरशाद हुसैन, विनोद सिंह चंदेल, यासीन, निसार अहमद, हिमांशु श्रीवास्तव, सलमान, अकरम, अजहर अली, मोनू गुप्ता, नासिर हुसैन, रमजान, शकील, जावेद, विनोद गुप्ता, मोनिस, सिराज और नरेश पासवान मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment