बांदा, के एस दुबे । भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी (BPMA) एवं यूरो किड्स में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में माननीय चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा, संस्थापक सदस्य राम लखन कुशवाहा, नामित चेयरमैन अंकित कुशवाहा, निदेशक श्रीमती संध्या कुशवाहा, प्रधानाचार्या डा. अनीता सिंह (दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, पचनेही) एवं राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य BPMIC की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैज भेंट कर स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह, गर्व और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।
इस अवसर पर चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को देशभक्ति, एकता, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एक प्रेरणादायक कविता भी प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समारोह देशभक्ति, संस्कृति, प्रतिभा एवं प्रेरणा का अद्भुत संगम रहा। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं शिक्षकों के समर्पित प्रयासों से स्वतंत्रता दिवस समारोह यादगार बन गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, जिम्मेदार नागरिकता एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment