गोविंद नगर स्थित प्लेवेज इंटर कॉलेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 17, 2026

गोविंद नगर स्थित प्लेवेज इंटर कॉलेज में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

कानपुर, प्रदीप शर्मा - गोविंद नगर स्थित स्कॉलर्स प्लेवेज इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को स्कॉलर्स प्लेवेज इंटर कॉलेज में संचालक सुशील कुमार द्वारा झंडा रोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में कक्षा पीजी से यूकेजी के छात्र-छात्राओ अर्णव, रोमित, लीजा, उन्नति, पिया, अदिति द्वारा राष्ट्रभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कक्षा एक के दिया सृष्टि विहान, आर्यन कक्षा दो की रोनिका, इच्छा, अनुष्का, विशाल एवं कक्षा तीन की आख्या भाशमी, अपूर्वी कक्षा चार  एवं पांच  की आरती,


सृष्टि, लाडो, स्वास्तिक, ज्योति, वंशिका एवं पीहू ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक  सुशील कुमार द्वारा अध्यक्षा शकुंतला देवी प्रधानाचार्य प्रेमलता श्रीवास्तव व उपस्थित  छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए प्रबंधन समिति और उन्हें सफलता एवं देशभक्ति के प्रेरणा दी। सचिव गिरीश मल्होत्रा एवं सोमिल मल्होत्रा कंप्यूटर इंचार्ज ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages