बांदा, के एस दुबे । कस्बे में लगातार तीन दिनों से सप्लाई का पानी नहीं आने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों के घरों में रोजमर्रा के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय सुमित सिंह का कहना है कि पानी की सप्लाई बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कत घरेलू कामकाज और पीने के पानी को लेकर हो रही है। कई परिवारों को दूर-दराज से पानी लाकर जरूरत पूरी करनी पड़ रही है।
लगातार तीन दिन से पानी नहीं आने के बावजूद समस्या का समाधान न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। कारण लोगों के घरों में रोजमर्रा के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय सुमित सिंह का कहना है कि पानी की सप्लाई बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कत घरेलू कामकाज और पीने के पानी को लेकर हो रही है। कई परिवारों को दूर-दराज से पानी लाकर जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। लगातार तीन दिन से पानी नहीं आने के बावजूद समस्या का समाधान न होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


No comments:
Post a Comment