मेडिकल कॉलेज की कथित अनियमितताओं पर गरजी आवाज, डीएम को ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2026

मेडिकल कॉलेज की कथित अनियमितताओं पर गरजी आवाज, डीएम को ज्ञापन

बाँदा, के एस दुबे । रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मरीजों एवं कर्मचारियों से जुड़ी कथित अनियमितताओं और समस्याओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ऑपरेशन से पहले बाहर से महंगी दवाएं व सर्जिकल सामान मंगाए जाने, सरकारी दवाओं के स्थान पर बाहर की दवाएं लिखे जाने, मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजे जाने, चिकित्सकों की उपस्थिति, इमरजेंसी व्यवस्था, संविदा भर्ती, कर्मचारियों की ड्यूटी एवं वेतन, नर्सिंग व्यवस्था, मैट्रन पद पर वरिष्ठता, गलत इंजेक्शन की शिकायत, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की उपस्थिति, अस्पताल की सफाई एवं सुरक्षा सहित 16 बिंदुओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई।


ज्ञापन में ड्यूटी रोस्टर, बायोमेट्रिक उपस्थिति, वेतन रिकॉर्ड, CCTV फुटेज, मरीजों की मेडिकल फाइल, दवा एवं इंजेक्शन रजिस्टर तथा शिकायत रजिस्टर की जांच कराने की मांग की गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा जनहित के मुद्दे उठाने पर कथित धमकी अथवा फर्जी मुकदमे में फंसाने की शिकायतों की भी जांच की मांग की गई। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि ज्ञापन में पत्रकार, समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक वर्गों के लोग शामिल रहे और सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो बाँदा की जनता की आवाज विधानसभा तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान उमाकांत सविता, पिंकी प्रजापति, काशी प्रसाद याज्ञिक, सद्दाम हुसैन, शुभांशी गुप्ता, धीरज मिश्रा, शुभम तिवारी, आदित्य त्रिपाठी, रवींद्रनाथ गुप्ता, बाली तिवारी, सुशील पाल, भैरमदीन पटेल, अजय पटेल, सुनीता पांडेय, संतोष अकेला,शशिकांत पांडे,रामप्यारी,  रामरूप पटेल,श्रीराम प्रजापति, बिहारी लाल अनुरागी,  अर्पित सिंह,सुशील प्रजापति, कमल प्रजापति, अली मोहम्मद, विवेक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages