चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि : संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला कौंग्रेस समिति की ओर से मऊ और रामनगर ब्लॉक में कौंग्रेस पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और पूर्व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। आईसीसी पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा ने कौंग्रेसजनों से एक-एक कर संवाद किया और संगठन में आवश्यक बदलाव, मजबूती तथा जमीनी स्तर पर पार्टी को सक्रिय बनाने को लेकर सुझाव लिए। उन्होंने पदाधिकारियों से क्षेत्र में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की
सक्रियता और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी जानकारी ली। बैठक में पीसीसी पर्यवेक्षक रामकिशन पटेल, आदित्य स्वरूप पांडेय, राजेश राकेश, जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। मऊ ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद पांडेय तथा रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर खंगार ने भी संगठन से संबंधित विषयों पर अपनी बात रखी। कौंग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय, जिला महासचिव कालीचरण राजपूत, जिला सचिव भगवान दीन संदरिया, कमलाकांत शुक्ला और सत्यनारायण कोल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment