बबेरू /बांदा, के एस दुबे । बबेरू क्षेत्र के उमरी गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक पर सवार होकर बबेरू जा रहे थे। जब वे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने
उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमे घटना मे आकाश तिवारी (उम्र 17 वर्ष) पुत्र अंबिका तिवारी, निवासी फुफदी (बाइक चालक), यातेंद्र कुमार (उम्र 18 वर्ष) पुत्र विनेश कुमार, निवासी भदवारी, करन यादव (उम्र 18 वर्ष) पुत्र कल्लू यादव, निवासी फुफदी तीनोघायल हो गए, हादसे में करन यादव का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल या अन्य उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रिफर कर दिया है। वहीं अन्य दो लोगों का इलाज किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment