अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, नरैनी पुलिस की कार्रवाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 9, 2026

अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, नरैनी पुलिस की कार्रवाई

बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नरैनी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त 2026 की देर शाम थाना नरैनी पुलिस गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बीहड़पुरवा-नरैनी रोड पर अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ व तलाशी ली।


तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना नरैनी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आलोक पुत्र विनोद निवासी बल्लान, थाना अतर्रा, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-214/26, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट, थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस ने बरामदगी में एक अवैध तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस 315 बोर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मु0 ऐश खॉ, कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल आशु सिंह शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages