ऐतिहासिक धरोहरों को जीवंत रखना हम सबका कर्तव्य -- शिखा
बाँदा, के एस दुबे । भाजपा द्वारा चलाये गये स्वच्छता अभियान के तहत बाँदा जिले के ऐतिहासिक दुर्ग भूरागढ़ किले में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई कर स्वच्छ भारत का सन्देश दिया गया l भाजयुमो की क्षेत्रीय मंत्री शिखा मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं l इस अवसर पर किला परिसर में स्थापित अमर जवान शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छ, सुन्दर ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित रखना जरूरी है l
इसमें सभी का सहयोग व सहभागिता होना चाहिए l भाजयुमो की क्षेत्रीय मंत्री शिखा मिश्रा ने कहा कि बुंदेलखंड ऐतिहासिक धरोहरों का गढ़ है जिन्हें जीवंत बनाये रखने की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब सभी लोग उसकी साफ सफाई करते रहें l यह धरोहर बुंदेलखंड की पहचान है l कार्यक्रम में जिला महामंत्री निखिल सक्सेना, जिला मंत्री दुर्गा चौरसिया, राजर्षि शुक्ला, प्रतिनिधि अंकित बासू, मण्डल अध्यक्ष संतोष राजपूत, धीरेन्द्र सिंह गौतम धीरू, रमन सिंह, अनूप सिंह, आयुषनाथ त्रिपाठी, प्रफुल्ल सिंह, आशीष अवस्थी, बिहारी साहू, राममिलन वर्मा, देवेंद्र अवस्थी, फूलचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे l


No comments:
Post a Comment