विकसित भारत-जी राम जी योजना पर जुटे पंचायत प्रतिनिधि
फतेहपुर, मो शमशाद । ग्रामीण विकास को नई गति देने और गांवों में स्थानीय जरूरतों के मुताबिक टिकाऊ विकास कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास खंड तेलियानी के सभागार में विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख तेलियानी, हसवा एवं खजुहा, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा, परियोजना निदेशक व
![]() |
| पंच सम्मेलन में भाग लेते जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व अन्य। |
उपायुक्त श्रम रोजगार अश्वनी कुमार सोनकर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि गांवों के विकास की प्राथमिकताएं स्थानीय जरूरतों और परिस्थितियों के आधार पर तय की जानी चाहिए। सीडीओ पवन कुमार मीणा ने कहा कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है। उपायुक्त श्रम रोजगार अश्वनी कुमार सोनकर ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, नए प्रावधानों और जल संरक्षण से संबंधित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख तेलियानी, हसवा व खजुहा, परियोजना निदेशक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं प्रशासक, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment