उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हुआ था सम्मान
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस) प्रदान किया गया है। गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर भारत सरकार की ओर से उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया था। पदक से संबंधित पत्र शुक्रवार को प्राप्त हो गया। जिसके बाद सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पुलिस सेवा के दौरान एसपी अरुण
कुमार सिंह ने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया। उनके सेवाकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा और प्रभावी पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें पूर्व में वर्ष 2015 में डीजी सिल्वर प्रशंसा चिन्ह, वर्ष 2016 में वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक तथा वर्ष 2020 में डीजी गोल्ड प्रशंसा चिन्ह से भी सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे एसपी की सेवा के प्रति समर्पण और उपलब्धियों का सम्मान बताया।


No comments:
Post a Comment