रक्तदान कर मनाया आजादी का जश्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 16, 2026

रक्तदान कर मनाया आजादी का जश्न

सेवा से समृद्धि रक्तदान अभियान में उमड़ा उत्साह

फतेहपुर, मो शमशाद । देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन एवं निफा के संयुक्त तत्वावधान में सेवा से समृद्धि रक्तदान थीम पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मानस रक्तकेंद्र में आयोजित सात दिवसीय रक्तदान अभियान के तहत कुल 71 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। इनमें 69 लोगों ने मानस रक्तकेंद्र व दो रक्तदाताओं ने फतेहपुर से प्रयागराज रेफर मरीजों की मदद के लिए प्रयागराज स्थित एएमए रक्तकेंद्र में रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि जिला शासकीय अधिवक्ता विनीत

रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करतीं अतिथि।

श्रीवास्तव, विद्या कोचिंग सेंटर के निदेशक आनंद मौर्य, प्रबंधक गुरमीत सिंह व राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय महासचिव आकाश भदौरिया मौजूद रहे। मानस रक्तकेंद्र के संचालक डॉ. कैलाश पटेल एवं सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं बैच लगाकर स्वागत किया। रक्तदान करने वाले सभी 71 लोगों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। फाउंडेशन से अतीश पासवान, गुरमीत सिंह, शोभित सिंह, शुभेंद्र सिंह, अभय मिश्रा, फूल सिंह मौर्य एवं अजय कुमार साहू, सेवा भारती कानपुर प्रांत से हिमांशु श्रीवास्तव, सक्षम से पीयूष द्विवेदी, भोजन जनसेवा से कुमार शेखर, बालाजी कैटर्स से देव गुप्ता, जीत वेलफेयर फाउंडेशन से ब्रजेश गुप्ता तथा टी-मैक्स से शिवांशु शुक्ला मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने में मानस रक्तकेंद्र के डॉ. कैलाश पटेल, प्रभारी अमन यादव, टेक्नोलॉजिस्ट अनामिका पाल, अनुस पटेल, लैब सहायक प्रीति एवं बलराम का विशेष योगदान रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages