तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, शहीद स्मारक पर किया गया माल्यार्पण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 13, 2026

तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन, शहीद स्मारक पर किया गया माल्यार्पण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ द्वारा गुरुवार को लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा पटेल तिराहा, धनुष चौराहा होते हुए एलआईसी तिराहा स्थित शहीद स्मारक पहुंची, जहां प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।



शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा एवं मंडल स्तर पर भी ‘हर घर तिरंगा’ यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद चित्रकूट का प्रभारी मंत्री होने के नाते इस गौरवपूर्ण तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। कहा कि आज विश्व के विभिन्न हिस्सों में युद्ध एवं अशांति की स्थिति के बीच भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी वैश्विक पहचान को मजबूत किया है। देश में जाति, धर्म एवं मजहब के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना के साथ तिरंगा फहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान, शान और हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि 15 अगस्त को सभी नागरिक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराएं। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।


यात्रा में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, दिनेश प्रसाद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मानिकपुर अरविंद मिश्रा, मऊ सुशीला देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर, विकास मिश्रा, रामसागर चतुर्वेदी, डॉ. रणवीर सिंह चौहान, आनंद त्रिपाठी, प्रमोद पटेल, श्रवण पटेल, प्रकाश केशरवानी, रवि गुप्ता, शानू गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पर्यटन विभाग के संजय पांडेय, लवकुश, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages