चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक व अनियमितताओं के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन मंत्री आकाश राजपूत ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर सवाल खड़ा हुआ है। सरकार विद्यार्थियों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांग सुने और पूरे मामले की समयबद्ध सीबीआइ जांच कराए। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थियों का राज्य की जांच व्यवस्था से भरोसा उठ गया है तो निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए सीबीआइ जांच
कराने में सरकार को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। दोषियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए और प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय मिले। सरकार ने मांग नहीं मानी तो परिषद लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और मजबूती देगी। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आनंद जायसवाल ने कहा कि वर्षों की मेहनत से परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने तत्काल सीबीआइ जांच की घोषणा की मांग की। प्रदर्शन में तहसील संयोजक दुर्गेश, नगर मंत्री पवन गुप्ता, शाश्वत, हिमांशु, प्रियांशु, सत्यम, गोलू, अनिल साहू समेत कई कार्यकर्ता व छात्र मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment