महिला आयोग की सदस्य ने विजेताओं को किया सम्मानित
फतेहपुर, मो शमशाद । ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर ने आईटीआई रोड स्थित एक लान में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन कराया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, विशिष्ठ अतिथि महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह, विशेष अतिथि चेयरमैन जीपी मिश्रा व मानिक गुप्ता उपस्थित रहे। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल, मदर सुहाग इंटर कॉलेज, बचपन प्ले स्कूल, डा. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल आदि के 135 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मेडल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों का
![]() |
| विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करतीं महिला आयोग की सदस्य। |
स्वागत अभिनंदन करते प्रतीक चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। कहा कि खेल के प्रति उत्साहवर्धन करने हेतु ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर वचनबद्ध हैं। मुख्य अतिथि आयोग की सदस्य ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते कहा कि लक्ष्य व आत्मशक्ति सदैव जीत की ओर अग्रसित करती है। विशिष्ठ अतिथि ने सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों को बधाई देते कहा कि शहर की पहचान को शिखर प्रदान करने में आप की भूमिका अग्रणी है। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विशेष अतिथि ने कहा कि अपनी पहचान इतनी बुलन्द कर लो कि भारतवासी को आप पर गर्व हो। अध्यक्ष ने गार्डेन के प्रबन्धक मानिक गुप्ता के सहयोग हेतु धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर डा वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा बाजपेई, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, सचिव राजकुमार, उप सचिव भारत वर्मा, रिचा राजपूत, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, तनुज बाजपेई, मनीषा राजपूत सहित ताइक्वांडो प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment