करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, घर की खुशियां मातम में बदलीं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 29, 2026

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, घर की खुशियां मातम में बदलीं

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव में गुरुवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई। जहाँ घर की बिजली गुल होने पर फॉल्ट सुधार रहा, अमर सिंह पुत्र हरी राजपूत उम्र 28 वर्ष अचानक हाई-वोल्टेज करेंट की चपेट में आ गया, आवाज सुनकर परिजन तुरंत दौड़े, तब तक वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो चुका था।


परिजनों ने बिना एक पल गंवाए अमर सिंह को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, और चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार की देर रात्रि मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया था जिसका शुक्रवार की दोपहर  पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई है। इस अचानक हुए हादसे से अमर सिंह का हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक का एक मासूम बेटा है, जबकि उनकी पत्नी नीतू इस समय गर्भवती हैं। पति की अचानक मौत की खबर सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages