धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 29, 2026

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू क्षेत्र के कैलाशपति इंटर कॉलेज, बेर्राव के क्रीड़ा मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, बांदा के तत्वावधान में भव्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन सिंह तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक अधिकारी सतीश कुमार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया, और खेल का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने भारी उत्साह और जोश के


साथ अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा कल्याण विभाग के अधिकारी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को विस्तार से जानकारी दी। मैच में अंपायर की भूमिका राजेंद्र कुमार व विनय सिंहबके द्वारा निभाई गयी। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने सभी आए हुए अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages