क्रांतिवीर पंडित गोपीनाथ दनादन को किया नमन, डीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 18, 2026

क्रांतिवीर पंडित गोपीनाथ दनादन को किया नमन, डीएम ने अर्पित की पुष्पांजलि

बांदा, के एस दुबे । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रांतिवीर पंडित गोपीनाथ दनादन को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने गोपीनाथ दनादन कल्पवृक्ष वाटिका पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया। पंडित गोपीनाथ दनादन असहयोग आंदोलन के दौर से ही स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय हो गए थे। उन्होंने विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंग्रेजी शासन के दौरान उन्हें कई


बार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा लंबे समय तक कारावास भी झेलना पड़ा। बताया जाता है कि पंडित गोपीनाथ दनादन का संपर्क महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद जैसे स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं एवं क्रांतिकारियों से रहा। वर्ष 1929 में उन्होंने महात्मा गांधी के साथ जनजागरण अभियान में भी भाग लिया था। इस अवसर पर उनके पुत्र सत्य प्रकाश द्विवेदी, पौत्र डॉ. संजय द्विवेदी दनादन एवं पौत्री प्रिया द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंडित गोपीनाथ दनादन के त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages