ओरम्हा प्राथमिक विद्यालय में अनूठे अंदाज में मनाया वृक्षाबन्धन कार्यक्रम
फतेहपुर, मो शमशाद । पेड़ों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी हिफाजत का संकल्प पर्यावरण संरक्षण का यह अनूठा संदेश सोमवार को विकास खंड ऐरायां के प्राथमिक विद्यालय ओरम्हा-प्रथम में देखने को मिला। यहां आयोजित वृक्षाबन्धन कार्यक्रम में अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि पेड़ मानव जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण करने के साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का
![]() |
| पेड़ पर रक्षासूत्र बांधकर संरक्षण का संकल्प लेते आयोजक। |
आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा ने कहा कि वृक्षाबन्धन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है। पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि जिस तरह हम अपने रिश्तों की रक्षा करते हैं, उसी तरह प्रकृति और वृक्षों की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वृक्षों के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरम्हा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक उमेश कुमार मौर्य, ऐरायां के एआरपी आकाश कुमार सिंह, शिक्षक अंशुल श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया।


No comments:
Post a Comment