तेजस के परिजनों से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 31, 2026

तेजस के परिजनों से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

बाबा-चाचा समेत स्वजन से मिलकर जताई संवेदना, न्याय का दिया भरोसा

फतेहपुर, मो शमशाद । इंटर के छात्र तेजस उर्फ यशु द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सोमवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के बाबा, चाचा समेत अन्य स्वजन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रकरण में हर संभव न्याय दिलाने के लिए संगठन उनके साथ खड़ा है।

मृतक तेजस के परिवारीजनों से मुलाकात करता भाजपा का प्रतिनिधिमंडल।

जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी ने कहा कि भाजपा सदैव पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गंभीर मामलों में निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। तेजस प्रकरण में भी बिना किसी भेदभाव और दबाव के संवेदनशीलता के साथ कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि मामले में आगे भी जो आवश्यक और न्यायोचित कार्रवाई होगी, वह सुनिश्चित कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार की पीड़ा सुनी और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग, महामंत्री सुशीला मौर्या, नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अखिलेश कुमार, विनोद सिंह गौतम और लकी द्विवेदी शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages