बंधन स्वच्छता का अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 27, 2026

बंधन स्वच्छता का अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

बाँदा, के एस दुबे । नगर पालिका परिषद बांदा के तत्वावधान एवं सहयोगी संस्था एस.डी. सेवा संस्थान के सहयोग से गुरुवार को सरस्वती विकास मंदिर,अलीगंज में “बंधन स्वच्छता का अभियान” के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यालय के करीब 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ समाज के निर्माण को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।अंशिका ने प्रथम, पीयूष ने द्वितीय तथा कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।अनुज पाल, पलक सिंह, अरुण गुप्ता सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डोर-टू-डोर कूड़ा


कलेक्शनडस्टबिन के उपयोग, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा होम कम्पोस्टिंग के माध्यम से जैविक खाद बनाने की जानकारी दी गई छात्र-छात्राओं को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार के साथ शिक्षक अजय कुमार, विनोद कुमार, हिमांशु आशीष अल्पना कोमल, नैंसी, राधा कृष्णा एवं अंबिका गुप्ता उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से एस.डी. सेवा संस्थान की सचिव प्रीति साहू ने विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। वहीं सुपरवाइजर नैनसी यादव ने भी छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का संदेश दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages