बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव के पास शनिवार की दोपहर बाइक सवार भाई बहन को अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया,और मौके से फरार हो गया, जिससे बाइक सवार अनीषा पत्नी अमर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी रयान थाना बबेरू व इसका भाई राहुल पुत्र देवीदीन उमर 25 वर्ष निवासी जरर थाना गिरवां यह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जैसे ही रैगीरों ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया वही डायल
112 पीआरबी पुलिस ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद अनिषा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। राहुल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment