कांग्रेसियों ने स्टाल लगाकर बांटे बिस्कुट व पानी, दिया भाईचारे का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 27, 2026

कांग्रेसियों ने स्टाल लगाकर बांटे बिस्कुट व पानी, दिया भाईचारे का संदेश

बाँदा, के एस दुबे । जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार बेहद धूमधाम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्टाल लगाकर आम लोगों को बिस्किट और पीने का पानी वितरित किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने हुसैनी 72 कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने पैगंबर हजरत मुहम्मद के जीवन मूल्यों को अपनाने पर जोर देते हुए समाज में प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "हजरत मुहम्मद की जिंदगी


हमें मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम देती है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में सद्भाव बढ़ाना चाहिए।" [1]महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने भी देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि आका की सीरत हमें कमजोरों के प्रति संवेदनशीलता और समाज सेवा की प्रेरणा देती है।इस सेवा भाव कार्यक्रम में बुंदेलखंड राज्य निर्माण निगरानी समिति के संयोजक रमेश चन्द्र द्विवेदी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, इदरीश खान, जिला महासचिव शोएब रिजवी, अमित तिवारी, हेमंत कुमार वर्मा, बी लाल भाई, संतोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू, इरफान खान, सुनील चौरसिया, सैय्यद वारिस अली और सुखदेव गांधी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages