प्रशिक्षण से हुनर तक, हुनर से रोजगार तक: ग्राम नरौली में सिलाई प्रशिक्षण संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 22, 2026

प्रशिक्षण से हुनर तक, हुनर से रोजगार तक: ग्राम नरौली में सिलाई प्रशिक्षण संपन्न

बांदा, के एस दुबे । आदर्श ज्ञान विज्ञान विकास संस्थान (AGVVS) द्वारा NABARD के सहयोग से पिपरोदर जलागम विकास परियोजना के अंतर्गत ग्राम नरौली, जसपुरा, बाँदा में आयोजित 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित शिक्षण मॉड्यूल एवं नियमित व्यावहारिक सत्रों के अनुसार संचालित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों ने सिलाई मशीन संचालन, माप एवं कटिंग, पैटर्न तैयार करना, सिलाई की विभिन्न तकनीकें, फिनिशिंग एवं परिधान तैयार करने का व्यावहारिक


प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही प्रशिक्षण में टीमवर्क, आत्मविश्वास एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी भी दी गई। समापन समारोह में सभी लाभार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त सीख का प्रस्तुतीकरण किया। प्रतिभागियों को तीन समूहों में विभाजित कर चार्ट पेपर के माध्यम से अपनी सीख एवं अनुभव साझा करने की गतिविधि कराई गई, जिसमें उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास देखने को मिला। प्रशिक्षण सत्र श्रीमती मंजू निषाद द्वारा संचालित किए गए। समापन अवसर पर संस्था के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने समापन उद्बोधन देते हुए प्रतिभागियों को बधाई दी और प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल को स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में संस्था की ओर से महेंद्र कुमार, अनुष्का द्विवेदी, पुनीत शर्मा, आजाद मोहम्मद एवं रामभवन गुप्ता उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages