मुख्य मार्ग के नाले का पानी भरने से आवागमन में हो रही दिक्कतें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 22, 2026

मुख्य मार्ग के नाले का पानी भरने से आवागमन में हो रही दिक्कतें

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : जलभराव से परेशान नगरवासियों ने जिलाधिकारी से समस्या निस्तारण कराने की गुहार लगाई है। सीतापुर किलाबाग निवासी डाॅ हरिकांत मिश्रा, डाॅ पावन सिरोठिया, हेमराज गर्ग, डाॅ शांत कुमार चतुर्वेदी, डाॅ कमल धुपकारिया, हिमांशु, लवलेश सोनकर, यशोदा, राजेश द्विवेदी, डाॅ अमिता त्रिपाठी, डाॅ अभिनव शर्मा, डाॅ अराधना, सुमित तिवारी व संजय आदि ने बताया कि कर्वी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्थित किलाबाग मोहल्ले में 150 से अधिक घरों की बस्ती है। जिसमें मुख्य सड़क के नाले का पानी का जलभराव हो रहा है। यह गंदा पानी लोगों के घरों में भर जाता है। पूर्व में नाली से पानी निकल रहा था, किंतु कुछ लोगों द्वारा इसे बंद कर दिया गया है। इसके


चलते मुख्य मार्ग के नाले का पूरा पानी और बारिश का पानी उनके मोहल्ले में भर जाता है। जिससे यह मोहल्ला तालाब बन गया और दो पहिया, चार पहिया वाहनों की बात दो दूर, पैदल भी आवागमन करने में दिक्कत होती है। इस मामले को लेकर मोहल्लेवासी कई विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके है, किंतु बंद नाले को नहीं खुलवाया जा सका। इसके चलते मजबूरी में बस्तीवासियों को गंदे पानी से आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में मुख्य मार्ग के नाले से आ रहे पानी को रोकने की तत्काल व्यवस्था की जाए। साथ ही मोहल्ले की नाली को बनवाकर जल निकासी की व्यवस्था शीघ्र कराई जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages