चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : राष्ट्रीय खेल दिवस पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार को विश्वविद्यालय फुटबॉल टीम और अन्य टीम के बीच मैत्री फुटबॉल मैच हुआ। इसमें अनीस कुमार तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इससे पहले 28 अगस्त को स्थानीय
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें प्रांश सिंह (गुड्डू) ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 30 अगस्त को होंगे। कुलगुरु प्रो. आलोक चैबे ने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों को भी लगातार प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम में अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता इंजी. अश्विनी दुग्गल, डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव, खेल इकाई प्रभारी डॉ. विनोद कुमार सिंह, विजय सिंह सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment