मलवां व जहानाबाद मंडल पहुंची अमृत कलश यात्रा, हुआ स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 18, 2026

मलवां व जहानाबाद मंडल पहुंची अमृत कलश यात्रा, हुआ स्वागत

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी की अमृत कलश यात्रा मंगलवार को बिंदकी विधानसभा के मलवा मंडल और जहानाबाद विधानसभा के जहानाबाद मंडल पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अमृत कलश यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद किया तथा यात्रा के उद्देश्य और महत्व की

अमृत कलश यात्रा का स्वागत करते लोग।

जानकारी दी। दोनों मंडलों में स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह जीतू, मलवा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक रामसजीवन कोरी, सह संयोजक राजबहादुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages