पीआरडी जवानों की बढ़ी कैशैलेस योजना व ड्यूटी भत्ता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 18, 2026

पीआरडी जवानों की बढ़ी कैशैलेस योजना व ड्यूटी भत्ता

जवानों ने सुना सीएम का संबोधन, जताया आभार

वर्दी के साथ जिम्मेदारी व अनुशासन भी जरूरी: एडीएम

फतेहपुर, मो शमशाद । गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का मंगलवार को विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पीआरडी अधिकारियों और जवानों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। शासन की ओर से जवानों के कल्याण के लिए शुरू की गई कैशलेस योजना और ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी की जानकारी मिलने पर पीआरडी जवानों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। एडीएम विनय पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार को प्रांतीय रक्षक दल के जवानों से महत्वपूर्ण अपेक्षाएं हैं। पीआरडी जवान पुलिस विभाग के कर्मचारियों की तरह पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

सीएम का संबोधन सुनते पीआरडी जवान।

उन्होंने कहा कि जब कोई सुरक्षा कर्मी वर्दी धारण करता है तो उसके भीतर जिम्मेदारी के साथ मनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जिले में पीआरडी जवान थानों और चैकियों के साथ ही कांवड़ यात्रा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, गंगा यात्रा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों, न्यायालय, कलेक्ट्रेट, ट्रैफिक व्यवस्था, बैंकों समेत विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर सेवाएं दे रहे हैं। सरकारी दायित्वों को बेहतर ढंग से पूरा करने में जवानों की जिम्मेदारी और कार्य के प्रति रुचि बेहद महत्वपूर्ण है। एडीएम ने जवानों से कहा कि वर्दी के साथ उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी जाती है। ऐसे में अनुशासन, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों की कार्यशैली और सेवाओं को देखते हुए शासन स्तर से उनके हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सजीव प्रसारण के दौरान पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। शासन की ओर से जवानों के लिए शुरू की गई कैशलेस योजना, ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर जवानों में उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने इसके लिए शासन और प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला कमांडेंट, जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में पीआरडी जवान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages