अनियंत्रित बस बिजली के खंभों से टकराई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 23, 2026

अनियंत्रित बस बिजली के खंभों से टकराई

बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरने से बची बस

बांदा, के एस दुबे । बिसंडा से बबेरू जा रही एक प्राइवेट बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 11 हजार वोल्ट हाइटेंशन की लाइन के खंभों से जा टकराई। चालक की सूझबूझ से बस 10 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना तहसील बबेरू क्षेत्र के ग्राम कोर्रम के पास की है। बस में सवारियां खचाखच भरी हुई थीं। टक्कर इतनी तेज थी कि 11 केवी लाइन के दो खंभे टूटकर


गिर गए। हालांकि, बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें जरूर आईं, लेकिन गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ। खंभे टूटने के कारण बबेरू बिजली घर के फफूंदी फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय अनदेखी के चलते क्षेत्रवासी 20 घंटे तक अंधेरे में रहे। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों, स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक के अथक प्रयासों से अगली सुबह 2 बजे किसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा सकी।







No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages