प्रधान-सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप
सरकारी धन खर्च होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
बांदा, के एस दुबे । ग्राम पंचायत पैलानी में बने मुक्तिधाम की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुक्तिधाम के निर्माण में ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से जमकर अनियमितता की गई और निर्माण कार्य को पूरी तरह से पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर पहुंचने के लिए नहीं है रास्ता परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी धन खर्च होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार का
आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के विकास के नाम पर धनराशि खर्च की गई, लेकिन धरातल पर विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विकास का लाभ आम जनता को मिलने के बजाय प्रधान के आसपास के क्षेत्रों और निजी हितों तक सीमित रहा।
मुक्तिधाम की हालत देखकर ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य और पंचायत में कराए गए अन्य विकास कार्यों की जांच कराकर खर्च हुई धनराशि का सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच होने पर निर्माण कार्य में हुई कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले का स्थलीय निरीक्षण कराकर मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए रास्ते समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


No comments:
Post a Comment