चार दिवसीय दौरे पर बांदा पहुंचे एआईसीसी और पीसीसी पर्यवेक्षक, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, स्टेशन रोड बांदा में पर्यवेक्षकों ने संगठन की स्थिति और अभियान की प्रगति की समीक्षा की। चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री विमल शाह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पीसीसी पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह तथा पीसीसी पर्यवेक्षक नावेद खान ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद किया।
कांग्रेस कार्यालय स्थित इंदिरा गांधी सभागार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पर्यवेक्षकों का स्वागत किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने संगठन सृजन अभियान की प्रगति, शेष कार्यों तथा जनपद में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, स्थानीय स्तर की समस्याओं और पार्टी की गतिविधियों को लेकर उनके विचार जाने। कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से भी पर्यवेक्षकों के समक्ष अपनी राय रखी तथा अपने बायोडाटा प्रस्तुत किए।
पर्यवेक्षकों ने बताया कि दौरे के दौरान वे जिले के विभिन्न ब्लॉकों और नगरीय क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान जमीनी स्तर पर कांग्रेस संगठन की स्थिति का आकलन किया जाएगा और प्राप्त फीडबैक को कांग्रेस के उच्च नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा। इससे पहले पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर संगठन सृजन अभियान और जिले के दौरे को लेकर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, प्रदुम्न दुबे लालू, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, साकेत बिहारी मिश्रा, रमेश द्विवेदी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार, जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, बल्देव वर्मा, सूरज बाजपेई, डॉ. संजय द्विवेदी, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेंद्र गौरव, शोएब रिजवी, कालीचरण निगम, जिला सचिव बाबूराम यादव, कालीचरण साहू, हेमंत वर्मा, मीरा धुरिया, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, जसपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान, संजय गुप्ता, इरफान खान सभासद, जिला प्रवक्ता राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, राजबहादुर गुप्ता, राजेश गुप्ता, कैलाश नाथ बाजपेई, केपी सेन, राजेंद्र कुमार, जहांगीर खान, रफत खान गोगा, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, सुखदेव गांधी, शब्बीर सौदागर, इस्लाम भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
.jpg)

No comments:
Post a Comment