देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश, झाँसी। बारहवीं शरीफ के अवसर पर पुलिया नंबर-9, झांसी में शेर-ए-हिंद कमेटी, कौमी एकता कमेटी, जामा मस्जिद कमेटी एवं हजरत दादा मियां कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संदीप सरावगी शामिल हुए। इस दौरान कौमी एकता कमेटी सहित जामा मस्जिद कमेटी और हजरत दादा मियां पुलिया नंबर-9 पंचदंत कमेटी द्वारा उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि बारहवीं शरीफ हमें इंसानियत, भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश देती है। धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे बड़ी है। हमें मिल-जुलकर समाज और देश की मजबूती के लिए काम करना चाहिए।
कौमी एकता कमेटी की ओर से मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद जमील, मोहम्मद अंसार और सादिक इलाहाबादी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। जामा मस्जिद कमेटी की ओर से मोहम्मद खालिद, सोहिल खान, जाविद अली, अब्दुल इब्राहिम, जावेद, शाहरुख खान, मोहम्मद फरदीन, वाजिद अली, रजा अहमद, मोहम्मद शारुक, मोहम्मद ईशान, अनवर, अफसर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं हजरत दादा मियां पुलिया नंबर-9 पंचदंत कमेटी की ओर से कोषाध्यक्ष असलम, अध्यक्ष अदनान, सोनू, साबिर अली आदि ने डॉ. संदीप सरावगी का स्वागत किया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और कौमी एकता का संदेश दिया गया।


No comments:
Post a Comment