बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे में भाईचारे और आपसी सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जब ईद मिलादुन्नबी का पबित्र पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिंदू समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर जुलूस में हिस्सा लिया, जो शहर में एकता की अनोखी तस्वीर पेश कर रहा था। भव्य झांकियां मदीना शरीफ़,काबा शरीफ़, मौला अली, इमाम हुसैन का रौजा, चांद सितारा, भारत का नक्शा, झांकियां रही, और अनुशासन जुलूस की शुरुआत कमासिन रोड अंजुमन रजाए मुस्तफा शहर कमेटी के द्वारा की गई, जो बड़े इमामबाड़े से होते हुए मुख्य चौराहे और अतर्रा रोड तक पहुंचा। इस दौरान कई आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। अंजुमन रजाए मुस्तफा शहर कमेटी और जश्ने चिरागा कमेटी, हशमती कमेटी का जुलूस आपस में मिलकर पूरे कस्बे में निकाला गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथों में झंडे लेकर शांति और उत्साह के साथ भ्रमण किया।
शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पूरा सहयोग मिला। यह आयोजन बबेरू कस्बे की उस पुरानी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे को मजबूती देता है, जहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं।वहीं जुलूस के समय अंजुमन रजाए मुस्तफा शहर कमेटी के अध्यक्ष कासिम खान, गुलाम मोहम्मद, सफीक अहमद, मुशाहिद, सद्दाम, गुड्डू खान, मोनिश खान,अयान खान, इस्राइल ख़ान,सगीर अहमद, अज़मेर अली, मौजूद रहे। वहीं सपा विधायक विशंभर सिंह यादव,तीनों कमेटीयो के अध्यक्ष कासिम खान, मोनिश खान, इस्राइल ख़ान को माल्यार्पण कर शिल्ड देकर सम्मानित किया, शानू खान, अमन वर्मा, ज्ञान सिंह,सपा नेता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment