पानी निकासी व टूटी सड़कों से परेशान, ग्रामीणों के साथ पहुंचकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 27, 2026

पानी निकासी व टूटी सड़कों से परेशान, ग्रामीणों के साथ पहुंचकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील क्षेत्र के ग्राम मिलाथू व पल्हरी आहार गांव में बरसात का पानी निकासी का मार्ग बंद होने से लोगों के घरों और आम रास्तों पर भारी जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, और कच्चे मकान गिरने की कगार पर हैं। ग्रामीणों और समाजसेवी पी.सी. पटेल जनसेवक के द्वारा , जल जीवन मिशन के ठेकेदारों द्वारा तोड़े गए मार्गों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है, जिससे सीसी रोड और गलियां


नालियों में तब्दील हो चुकी हैं। मिलाथू-पल्हरी बाईपास बनने और पुराने निकास बंद होने से समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर क्षेत्रवासियों ने अनशन आंदोलन की चेतावनी दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages