चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 625 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निश्शुल्क होम्योपैथिक औषधियां वितरित की गईं। साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव, स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और योगाभ्यास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि अभियान के तहत मानिकपुर तहसील में आयोजित शिविर में 145, राजकीय पॉलीटेक्निक काॅलिज मानिकपुर में आयोजित शिविर में 125, लाइना बाबा हनुमान मंदिर में आयोजित शिविर में 176, बाल सुधार गृह कर्वी में आयोजित शिविर में 47 तथा
मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर रामघाट में आयोजित शिविर में 132 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर होम्योपैथिक औषधियां दीं गईं। इस दौरान चिकित्सकों की टीम में मौसम जनित रोगों की जानकारी देते हुए लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव, स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और योगाभ्यास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कहा कि जन-जन तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।


No comments:
Post a Comment