पुलिस के द्वारा 12 घंटे के अंदर चोरियो का किया खुलासा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 12, 2026

पुलिस के द्वारा 12 घंटे के अंदर चोरियो का किया खुलासा

चोरी का सामान बरामद दो अभियुक्त गिरफ्तार  

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों को नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि कमासिन थाना पुलिस के द्वारा चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को सूचना के 12 घंटे के अंदर चोरी के समान व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है, बता दे की कमासिन थाना क्षेत्र के रहने वाले देवकीनंदन व आदित्य के द्वारा अपने अपने घरों में चोरी के संबंध में शुक्रवार को कमासिन थाने में सूचना दिया था, जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई थी, इसी क्रम


में कमासिन थाना पुलिस के द्वारा 12 घंटे के अंदर अभियुक्त की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भैरव पुत्र माताबदल व राजा भैया पुत्र माता बदल निवासी दोनों पछौहा थाना कमासिन को पंडित केदारनाथ डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, अभियुक्तों से पूछताछ  पर अपना जुर्म स्वीकार किया है, वही अभियुक्तों के निशान देही पर चोरी का सभी सामान नगदी चोरी किये गए गेहूं बरामद कर लिया गया. जिसमें कमासिन थाने पर कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पारसनाथ आशीष पटेरिया कांस्टेबल योगेश गुप्ता मुकेश कुमार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages