जनपदीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 12, 2026

जनपदीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे ।  जिले के नरैनी क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज नौहाई के क्रीड़ा मैदान का है जहां पर आज एक दिवसीय जनपदीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के चार क्षेत्रों में से क्षेत्र बांदा , क्षेत्र बबेरू, क्षेत्र अतर्रा की टीमों ने प्रतिभाग किया वहीं पर क्षेत्र तिंदवारी अनुपस्थित पाई गई । सभी क्षेत्रों से आए सब जूनियर, जूनियर, एवं सीनियर वर्ग के छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा दिनेश कुमार व विद्यालय के प्रबंधक प्रद्युम्न नरेश आजाद  प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र के द्वारा फीता काटकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय करते हुए गेंद उछाल कर खेल की शुरुआत की उन्होंने खिलाड़ियों


का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में क्षेत्र में बबेरू और क्षेत्र अतर्रा के मध्य फाइनल मैच खेला गया जिसमें क्षेत्र बबेरू के कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रांव की टीम  विजई रही तथा क्षेत्र अतर्रा उपविजेता रहा इसी प्रकार जूनियर वर्ग में क्षेत्र अतर्रा और क्षेत्र बबेरू के मध्य खेला गया है इसमें क्षेत्र अतर्रा प्रथम तथा बबेरू दूसरे पर रहा वहीं सीनियर वर्ग में क्षेत्र बांदा व क्षेत्र अतर्रा के मध्य रोमांचक मैच खेला गया जिसमें आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा के खिलाड़ी  हर्षित की ताबड़तोड़ सर्विस से मैच को एक तरफा कर दिया और ट्रॉफी अपने नाम किया वहीं पर क्षेत्र अतर्रा की टीम उपविजेता रही खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर क्रीड़ांगन  में मौजूद दर्शकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। खेल के दौरान सुरेश कुमार जिला खेल सचिव रमेश सिंह मंडलीय सचिव, अवधेश प्रताप सिंह, शाहिद अली खांन, विनय सिंह, धर्मपाल सिंह, राजेंद्र यादव, मनोज कुमार, वीरेंद्र सिंह रावत, राजकुमार यादव, तथा निर्णायकों में रामदेव सिंह व नरेंद्र उपाध्याय द्वारा निर्णय दिया गया वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन शिव विलास सिंह के द्वारा किया गया। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा सभी विजई खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरुस्कृत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र के द्वारा  सभी शिक्षकों को  सम्मानित किया और आए हुए सभी क्षेत्रों के शारीरिक शिक्षकों एवं खिलाड़ियों का  आभार व्यक्त किया गया ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages