तिंदवारी में 17 सितंबर को होगा विशाल विश्वकर्मा महोत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 5, 2026

तिंदवारी में 17 सितंबर को होगा विशाल विश्वकर्मा महोत्सव

तिंदवारी /बांदा, के एस दुबे ।  भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव के अवसर पर आगामी 17 सितंबर 2026 को तिंदवारी में विशाल  विश्वकर्मा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में छाया मेडिकल स्टोर में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा समाज की अधिक से अधिक सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, तकनीकी ज्ञान, हुनर और श्रम के प्रतीक हैं। महोत्सव के माध्यम से समाज में एकता, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और आर्थिक मजबूती का संदेश दिया जाएगा। बैठक में नंदकिशोर विश्वकर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, सुशील विश्वकर्मा, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, रमेश विश्वकर्मा, आयुष विश्वकर्मा और अमित विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages