भक्ति और सांस्कृतिक छटा के बीच अधिकारियों ने की मंगल कामना
बांदा, के एस दुबे । पुलिस लाइन बांदा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्तिभाव और हर्षाेल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की और जिलेवासियों तथा पुलिस परिवार की सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की। वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिताजन्मोत्सव के पावन अवसर पर चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस., जिलाधिकारी अमित आसेरी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अल्पना, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक और
जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान बाल गोपाल के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया और पुलिस परिवार को पर्व की बधाई दी।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनश्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संपूर्ण पुलिस लाइन परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों और बालिकाओं द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक व नृत्य प्रस्तुतियां रहीं।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल-लीलाओं और भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को मंच पर उतारा, जिससे पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।प्रतिभान्वित बालिकाओं को मिला सम्माननृत्य और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी बालिकाओं की वरिष्ठ अधिकारियों और अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। उनके उत्साहवर्धन के लिए अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और पारिवारिक सौहार्द के इस सुंदर समागम को सफल और गरिमामय बनाने के लिए उपस्थित अतिथियों ने आयोजक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।


No comments:
Post a Comment