सिंधनकलां में जनसेवा की अनूठी पहल, विशाल नेत्र शिविर में 194 लोगों की जांच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 5, 2026

सिंधनकलां में जनसेवा की अनूठी पहल, विशाल नेत्र शिविर में 194 लोगों की जांच

84 जरूरतमंदों को मिले निःशुल्क चश्मे, 38 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए जानकीकुंड भेजे गए

बांदा/तिंदवारी, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंधनकलां स्थित पंचायत भवन में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से उनके छोटे भाई नंदू सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आंखों की जांच कराई। शिविर के दौरान कुल 194 लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श किया गया। जांच के बाद दृष्टि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे 84 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। वहीं 38 मोतियाबिंद मरीजों को बेहतर उपचार एवं निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट स्थित जानकीकुंड भेजा गया।


ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की सीमित पहुंच को देखते हुए आयोजित इस शिविर से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क जांच, चश्मे और मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद लाभदायक साबित हो रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि पूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने और जनसेवा की इस मुहिम को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages